दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ की मौत
गाजीपुर, जून 10 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार स्थित सादीभादी मोड के पास मंगलवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय अधेड़ की बुधवार दोपहर में मौत हो गई। जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय सुभाष प्रजापति पुत्र स्व. रघुनाथ प्रजापति सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रहे थे। वह घर के लिए पनीर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकें उन्हें बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नियंत्रण खो चुकी एक बाइक सुभाष से जा भिड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक चालक पंकज चौहान पुत्र इंदल चौहान निवासी प्राणपुर, अमिला, घोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.