दो बाइकों की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बदायूं, मई 16 -- बदायूं। दो बाइकों की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के करनपुर और पिवारी गांव के बीच हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चरसौरा गांव निवासी 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र भोलाराम अपनी ससुराल करनपुर गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करनपुर और पिवारी गांव के बीच सामने से आ रही दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद हीरालाल दोनों बाइकों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युवक भी घायल हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।अस्पताल में इलाज के दौरान हीरालाल की हालत लगातार बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.