औरैया, मार्च 10 -- एरवाकटरा, संवाददाता। एरवाकटरा कस्बे में बिधूना रोड स्थित सीएचसी के समीप पेट्रोल पंप के सामने देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बिधूना के अंबेडकर नगर निवासी अवनीश तिवारी सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कन्नौज जिले के भावलपुर गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर से बाइक से वापस बिधूना लौट रहे थे। जब वह एरवा कटरा कस्बे के बिधूना रोड स्थित सीएचसी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी शिववीर कठेरिया चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़...