समस्तीपुर, मई 25 -- रोसड़ा। रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डाक बंगला चौक से आगे हैचरी के समीप की बताई जा रही है।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि शहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से रही दूसरी बाइक से हो गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार एवं लापरवाही से ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

घायलों की पहचान घायल लोगों में थाना क्षेत्र के बलहा निवासी सीताराम यादव के पुत्र प्रवीण यादव, इसी गांव के मोहम्मद मनटुन के पुत्र तस्लीम, मोहम्मद आलम...