इटावा औरैया, फरवरी 26 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला-समथर मार्ग पर नवलपुरा गांव के सामने मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार भाभी-देवर और एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। नगला हरी निवासी 24 वर्षीय अर्नव उर्फ सोनू पुत्र कृपाल सिंह यादव मंगलवार शाम चौपला बाजार से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रात के समय जब वह चौपला-समथर मार्ग पर नवलपुरा गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर टकपुरा निवासी रवि पुत्र दिवारीलाल अपनी भाभी आरती देवी पत्नी लाल सिंह और भतीजे निखिल कुमार के साथ चौपला की ओर जा रहा था। दोनों...