दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर
अयोध्या, मई 11 -- मवई संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग से लिंक रोड दुल्लापुर-उमापुर मार्ग पर स्थित पटरंगा थाना क्षेत्र बसौड़ी गांव समीप सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को दर्शननगर स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में पटरंगा थाना क्षेत्र बाकरपुर, रानीमऊ निवासी संदीप कुमार (28) पुत्र विनोद कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी बाबूलाल (40) पुत्र जगजीवन और राज निषाद (15) पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.