दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
श्रावस्ती, जून 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनपद के थाना सिरसिया क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामू पुत्र अगनू (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम कोनहा थाना सिरसिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामू बेचाईपुरवा-लक्ष्मनपुर मार्ग होते हुए अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.