दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर
इटावा औरैया, जून 22 -- बकेवर। भरथना मार्ग पर ग्राम पटियन के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भरथना कोतवाली क्षेत्र ग्राम समसपुर निवासी मुनीम सिंह ने बताया कि घायल अनुज पुत्र रामअवतार के भाई की एक सप्ताह पहले तेज आंधी में छत से गिरकर मौत हो गई थी। सोमवार को घर पर शांति हवन का कार्यक्रम था। हवन में शामिल होने के बाद बबलू उर्फ घिटरी पुत्र तुलसीराम निवासी समसपुर अनुज के साथ बाइक से बकेवर की ओर जा रहा था। पटियन गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.