घाटशिला, जुलाई 13 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बाघरांचूड़ा खाल के पास दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। उक्त टक्कर में पुरनापानी के पंचायत सचिव गोस्ट बिहारी गोप और धोलाबेड़ा गांव निवासी धानो टुडु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय मुखिया पानसोरी हाँसदा ने निजी वाहन से दोनों घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारिपदा स्थित पिआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव गोस्ट बिहारी गोप रोज की तरह आज भी पुरनापानी पंचायत भवन से अपना काम समाप्त करके प्रखंड कार्यालय आ रहे थे उसी दरम्यान तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार धक्का मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हि...