सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लधी गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लधी गांव निवासी जुलूस सहनी के 35 वर्षीय पुत्र भीसू सहनी के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम लधी गांव के समीप सड़क से गुजर रही दो बाइकों की अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और भीसू सहनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.