इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ऊसरा अड्डा निवासी 20 वर्षीय संचित कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय श्याम किशोर कुशवाहा गुरुवार शाम बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहा था। जब वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भगवान अड्डा के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एं...