दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
गोंडा, जून 5 -- करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में बस्ती जिले के की युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज-परसपुर रोड स्थित नचनी ब्रह्मचारी स्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अमित सिंह (22) पुत्र रामशंकर निवासी कूदरही, जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर चौकी प्रभारी सुमित सिंह और उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.