औरैया, फरवरी 17 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सुभानपुर निवासी रजनीश पुत्र रमेश चंद्र अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अभिषेक यादव पुत्र चरण सिंह निवासी नगला रमी की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.