अमरोहा, मई 8 -- गजरौला। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया। शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी रमेश व रितिक गुरुवार रात बाइक से भानपुर फाटक की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से मोहल्ला गंगानगर निवासी अमित बाइक लेकर थाना चौराहा की तरफ जा रहा था। खाद गुर्जर चौराहा पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने रितिक व अमित की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व तहरीर मिलने पर जांच एवं कार्...