जहानाबाद, अप्रैल 23 -- रतनी, निज संवाददाता। शकुराबाद-घेजन मुख्य सड़क मार्ग पर कंटाही बिगहा के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में इक्किल गांव निवासी मनीष कुमार एवं सरैया गांव निवासी कविंद्र कुमार सहित चार लोग शामिल हैं। सभी का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया। इलाज के दौरान कविंद्र कुमार एवं मनीष कुमार को गंभीर अवस्था देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । मालूम हो कि इक्किल गांव निवासी मनीष कुमार शकूराबाद बाजार से घर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार में अपाची मोटरसाइकिल चालक एक दूसरे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे फेंका गए। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक गंभीर रूप स...