दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, रेफर
बगहा, मई 12 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। भैरोगंज-बगहा मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सिकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान भैसही थाना क्षेत्र के भैरोगंज निवासी धनंजय चौधरी, मूरत बीन व गुड़िया देवी तथा रामनगर निवासी छोटन सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.