दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत
मऊ, अप्रैल 2 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर तिराहे पर बुधवार की रात लगभग नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार चारों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रानीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद एक किशोर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी दो का इलाज किया। परिवार के इकलौते किशोर के मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। ग्रामसभा फतेहपुर निवासी 15 वर्षीय राज पासवान पुत्र कैलाश पासवान अपने साथी आदित्य कनौजिया पुत्र मुन्ना कनौजिया के साथ पलिया स्थित अपने मौसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.