मऊ, जनवरी 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमाबाद (चांदपुर) में गुरुवार दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार टक्कर के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरा कोरौली निवासी 17 वर्षीय आशू कुमार पुत्र धर्मेंद्र और बसारथपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र शेषनाथ बाइक से गोंठा की तरफ जा रहे थे। इब्राहिमाबाद (चांदपुर) के पास पहुंचने पर मऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह बाइक समेत फरार गया। जबकि आशू और सत्यम घायल होकर सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.