मधुबनी, अप्रैल 11 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। लखनौर थाना क्षेत्र के रहीटोल स्थित कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सोहराय गांव निवासी 20 वर्षीय नंदलाल सदाय तथा मधेपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी 19 वर्षीय पप्पू कुमार और 21 वर्षीय सर्वेंद्र कुमार के रूप में हुई है। नंदलाल सदाय अपनी बाइक पर दो महिलाओं और एक बच्चे के साथ डॉक्टर को दिखाने झंझारपुर आ रहा था। वहीं, दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग तटबंध के नीचे जा गिरे। घटना में बाइक पर सवार महिलाएं और...