कन्नौज, फरवरी 17 -- तालग्राम, संवाददाता। ताहपुर-इंदरगढ़ मार्ग स्थित लेलेपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना इंदरगढ़ के भगवंतपुर निवासी आमिर 24 वर्षीय पुत्र रफीक अपने साथी विपिन पटेल (25) पुत्र होरीलाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से गांव खनियांपुर निवासी बबलू 25 वर्षीय पुत्र बांकेलाल और विशाल 23 वर्षीय पुत्र रास प्यारी लेलेपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही के चलते दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.