बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मंदिर के पास नहर के पुल पर दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत होने पर बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने उपचार को सीएचसी पर भर्ती कराया है। शुक्रवार को लुहारा निवासी अशोक व कालूराम बाइक पर कस्बे से घर का सामान खरीदने जा रहे थे। जब ये छपरौली मार्ग पर मंदिर के पास पहुँचे तो छपरौली की तरफ से बुलेट मोटर साइकिल पर बदरखा निवासी उदयवीर रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर आकर तीनों व्यक्तियों को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने तीनों की गम्भीर अवस्था देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.