अमरोहा, मार्च 29 -- दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सैदनगली के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी मुकेश बाइक से अपनी पत्नी मीनाक्षी को साथ लेकर शुक्रवार को हापुड़ गया था। वहां से रात को दोनों वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गजरौला के निकट शहवाजपुर डोर में गलत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक पर सवार मुकेश व उसकी पत्नी मीनाक्षी व दूसरी बाइक पर सवार निर्दोष निवासी बछरायूं घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। निर्दोष की हालत गंभीर देख चिक...