दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल
अमरोहा, जून 22 -- गजरौला, संवाददाता। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। शहर के मोहल्ला सुल्ताननगर निवासी कुलदीप व रोहित बाइक से किसी काम से जोया जा रहे थे। मंडी धनौरा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार कुलदीप व रोहित व दूसरी बाइक पर सवार मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी प्रवेंद्र व कर्मवीर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, हालत गंभीर सभी घायलों को लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने रोहित व कर्मवीर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.