बदायूं, फरवरी 17 -- कछला। उझानी कोतवाली के कछला स्थित मथुरा बरेली हाइवे पर राधे लाल इंटर कालेज के सामने आमने सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार अपनी पत्नी सहित घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र गांव न्यौली के रहने वाले जय सिंह अपनी पत्नी अमृता देवी के साथ अपने साले की लडकी शादी में सम्मिलित होने अथइया गांव जा रहे थे। बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...