दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार जख्मी होकर दरभंगा के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार की संध्या मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बगेवा की बताई गई है। मृतक की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के बगेवा निवासी जागेश्वर ठाकुर के पुत्र सुरेश कुमार ठाकुर (18) के रूप में की गई। पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि अपने गांव से अपने पिता को लाने निर्मली जा रहे थे। वे वहां सैलून चलाते हैं। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उस बाइक सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सुरेश को दरभंगा लाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतक अविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.