पीलीभीत, दिसम्बर 1 -- पीलीभीत में पिछले दिनों नहर में अनियंत्रित होकर घुसी कार में सवार चालक को मौत के मुहं से खींच लाने वाले दो जागरूक और बहादुरों को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सम्मानित किया। इन दोनों युवकों ने तत्परता दिखा कर कार चालक को बचा लिया था नहीं तो अनहोनी हो जाती। दोनों ही बहादुर नौजवानों के प्रयासों को जनता ने भी मुक्तकंठ से सराहा। बीते दो दिवस पूर्व हुए घटनाक्रम के उपरांत टनकपुर बरेली हाईवे के नजदीक गौहनिया चौराहे पास पेट्रोल पंप पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल और महामंत्री शैली अग्रवाल ने मुख्य अतिथि शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार की मौजूदगी में मो.फैसल रजा औरदिनेश कुशवाहा के प्रयासों को सराह। इस दौरान नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अलाउददीन अंसारी, आशीष अग्रवाल, निर्मित अग्रवाल,मोइन खान, फराज़ खान, सई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.