फरीदाबाद, जुलाई 15 -- पलवल, अजित कुमार। जिले में दो बहनों को बंधक बनाकर मारपीट करने और कानूनी कार्रवाई करने पर 3 तलाक देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उटावड़ थाना पुलिस ने शिकायत पर दोनों बहनों के पति सहित 5 नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, खिल्लुका गांव निवासी कलसूमन ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी और उसकी बहन शबनम की शादी 5 साल पहले मलाई गांव निवासी हसीन और शौकत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनके साथ मारपीट कर परेशान करते थे, लेकिन वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए दोनों बहनें चुपचाप सब सहती रहीं। 7 जुलाई की सुबह आरोपियों ने दोनों बहनों को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। उन्हें यह भी धमकी दी गई कि यदि उन्होंने शोर मचाया तो उ...