दो बहनों को डूबने से बचाने के दौरान किशोर की मौत
देवरिया, जून 25 -- मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के एक गांव के निकट राप्ती नदी में डूब रही बहनों को बचाने के दौरान गुरुवार की शाम एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मोहरा गांव स्थित राप्ती नदी तट पर गुरुवार की शाम को पासी मोहल्ले की महिलायें व बच्चे नदी तट पर पूजा-अर्चन के लिए गये हुए थे। मोहल्ले की रीता व माया दो बहनें नहा रही थीं। पैर फिसल जाने से दोनों डूबने लगी। उनकी चीख सुनकर भाई सोनू पासवान (14) पुत्र विजयी पासवान नदी में कूद गया। लोगों का कहना है कि उसने अपनी बहनों को बचा लिया। लेकिन गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसे कुछ देर बाद नदी से बाहर निकाल महेन पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.