कन्नौज, जून 8 -- गुरसहायगंज। कुछ लोगों ने दो बहनों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने मोहल्ला आजाद नगर निवासी सानिया खान पुत्री यासीन खान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि 5 जून को आजाद नगर निवासी जीशान, शिबू, शोएब व शाहिद ने उसे व उसकी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। और जान माल की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...