दो बहनों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, अपने ही अंतिम संस्कार के लिए बचाकर रखे थे पैसे
कैनाकोना, सितम्बर 22 -- गोवा के दक्षिणी हिस्से के कैनाकोना जिले में 70 और 73 साल की दो बुजुर्ग बहनें अपने घर में मृत मिलीं। दोनों बहनें अविवाहित थीं और कई सालों से एक साथ रह रही थीं। पुलिस को शुरुआती जांच में उनके आत्महत्या करने का शक है। घर से एक कथित सुसाइड नोट और क्लिनिक में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट की बोतल भी मिली है।अंतिम संस्कार के लिए बचाए थे 15 हजार रुपये पुलिस के मुताबिक, कथित सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने लिखा था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये से अधिक बचाकर रखे थे। नोट में यह भी बताया गया था कि अंतिम संस्कार के लिए रखी गई रकम कहां रखी है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 9:40 बजे उसे सूचना मिली कि दो महिलाएं घर में मृत पड़ी हैं और वहां से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने के बाद कैनाकोना पुलिस की टीम मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.