मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर के निकटवर्ती एक गांव में दो बहनों की बारात आई थी। एक बहन के ससुराल वालों ने गलत व्यवहार किया तो बारात को वापस लौटा दिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर दुल्हन को भेजने का निर्णय लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर के निकटवर्ती गांव में दो अलग-अलग स्थानों से बारात आई थी। एक बारात में शामिल लोग और दूल्हे के परिवार वालों ने काफी आपत्तिजनक व्यवहार किया तो वधू पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने दुल्हन को भेजने से साफ इनकार कर दूल्हे को वापस लौटा दिया, जबकि दूसरी बेटी को विदा कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो वर पक्ष कोतवाली पहुंचकर दुल्हन भिजवाने की मांग करने लगा, जबकि दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताने लगे कि दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को नहीं ...