अमरोहा, जुलाई 23 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बहनें एक अज्ञात युवक के साथ बैटरी रिक्शा में जाते हुए कैद हुई हैं।चर्चाओं में बना मामला क्षेत्र के ही एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी मंगलवार को रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर पर उनका बेटा और दो बेटियां थीं। इसी दौरान बेटा नहाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो दोनों बहनें घर पर नहीं मिलीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों बहनें एक बैटरी रिक्शा में अज्ञात युवक के साथ जाती दिखाई दीं। इसके बाद उनके पिता ने डिड...