मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके से दो सगी बहनें लापता हैं। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे दोनों घर से दूध लाने के लिए निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद जब दोनों नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लड़की के पिता ने सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें यादव नगर इलाके के रहने वाले आरोपित अनुराग कुमार और शिवहर के रोहित कुमार और अन्य को नामजद किया है। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को आरोपित गलत नियत से अपहरण किया है। उनकी बड़ी पुत्री की शादी फरवरी माह में हुई थी। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर दोनों की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...