लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- ईसानगर के रहने वाले किसान शिवसेन लाल वर्मा की दो बेटियों का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। बड़ी बहन लक्ष्मी ने सूची में तीसरा और महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। छोटी बहन अंशिका को यह सफलता पहले प्रयास में मिली है। शानदार सफलता के लिए जहां घर में खुशी का माहौल है। ईसानगर के नारीबीहेड़ गांव के रहने वाले किसान शिवसेन लाल वर्मा के फोन पर रात करीब 12 बजे आई एक फोन कॉल के बाद घर में जश्न का माहौल बन गया। पता चला बेटियों लक्ष्मी वर्मा और अंशिका वर्मा का चयन सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया है। बेटियों की सफलता की बात परिवार को बताई और सुबह तक क्षेत्र के शुभचिंतकों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें, बड़ी बहन लक्ष्मी का चयन वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक पद के लिए हुआ था पर नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.