मुरादाबाद, जनवरी 29 -- जीएसटी विभाग ने लाजपत नगर से दो प्राइवेट बसों से 1916 किलो रांगा पकड़ा है। करीब 23 लाख रुपये कीमत के इस सामान में टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। ईवे बिल नहीं जेनरेट हुआ था। इस पूरे मामले में जीएसटी विभाग छानबीन में जुटा हुआ है। जीएसटी विभाग को काफी समय से बिना टैक्स सामान इधर-उधर करने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार सुबह विभाग के अधिकारियों ने लाजपत नगर में दिल्ली की ओर से आ रही दो प्राइवेट वाहनों को रोका और चेकिंग शुरू कर दी। बस में रखी पेटियों से 60 पीस रांगा मिला। एक पीस करीब 31 किलो का था। कुल 1916 किलो रांगा पकड़कर विभाग जांच में जुटा है। बस को जीएसटी कार्यालय लाया गया। पहले सूचना चांदी के पकड़ने की मिली थी, लेकिन विभाग ने जांच के बाद से स्पष्ट किया कि रांगा है। इसके अलावा दूसरी बस से कपड़े बरामद किये गए हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.