दो बसों के बीच पिसकर महिला की मौत, पति की भी दस साल पहले ऐसे ही गई थी जान
हरदोई, जुलाई 23 -- यूपी के हरदोई में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बसों के बीच पिसकर महिला की मौत हो गई। परिवार के लिए सबसे दुखद पहलू यह है कि दस साल पहले इसी तरह से महिला के पति की भी जान चली गई थी। तब ट्रक और डीसीएम के बीच फंसने से पति की मौत हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों बसों की पहचान कर ली है। गलती भी बस ड्राइवर की मानी गई है। पुलिस दोनों ड्राइवरों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव में रहने वाली नेहा सिंह पति की मौत के बाद अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए एक निजी दवा कंपनी में काम करती थीं। बुधवार दोपहर घरेलू काम निपटाने के बाद वह ड्यूटी के लिए रवाना हुईं। बांगरमऊ तक पहुंचने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.