भागलपुर, जुलाई 28 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान बाजार के समीप मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो बसों के बीच टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडल अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कौटिल्या बस मीरगंज से पूर्णिया की ओर जा रही थी। उसके आगे चल रही एक बस ने बहेलिया स्थान बाजार के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के कारण अचानक ब्रेक लगाया। इससे पीछे चल रही कौटिल्या बस अनियंत्रित होकर आगे वाली बस से जा टकराई। कौटिल्या बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आगे वाली बस का चालक मौके से फरार हो गया,...