अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान स्कूल की दो बसों की जांच की तो फर्श टूटे मिले। एक स्कूल की बस बेहद जर्जर हालत में थी। टीम ने 14 वाहनों पर कार्रवाई कर चार गाड़ियों को थाने में बंद कराया। चार वाहनों को कार्यालय में बंद किया। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि टीम ने स्कूलों में जांच वाहनों की जांच की। विजडम पब्लिक स्कूल की दो बसें यूपी 81 सीटी 8515, यूवी 81 एएफ 5002 का फर्श टूटा पाया गया। मामले में तुरंत नोटिस जारी कर वाहन को 25 मार्च तक ठीक कराकर कार्यालय में निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा नरचर इंटरनेशनल स्कूल की बस में अग्निशम यंत्र की वैधता समाप्त मिली, सीटों की दशा खराब थी, सीसीटीवी कैमरा काम नहीं थे। डेंट-पेंट की स्थिति खराब के साथ वाहन जर्जर मिला। इस मा...