बाराबंकी, सितम्बर 1 -- रामनगर। क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर दलसराय गांव के पास कैसरबाग डिपो और बाराबंकी डिपो की अनुबंधित दो बसों की मंगलवार की शाम आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मासूम बालक, दोनों बसों के चालक और परिचालक समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रामनगर व सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। इसमें मासूम की मौत हो गई। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आमने-सामने हुई टक्कर: मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस बहराइच से लखनऊ जा रही थी। बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस बाराबंकी से टिकैतनगर कस्बा जा रही थी। बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर थाना रामनगर के दल सराय गांव के पास इन दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई。

बस में मच गई चीख पुकार दोनों बसों की तेज टक्कर होते ही सीटों पर बैठे यात्री अंदर नीचे गि...