वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 17 -- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की मुश्किल हर रोज बढ़ा रहे हैं। अलीगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अधिक बिजली बिल और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। गोल मार्केट के एक दुकानदार को मात्र 20 दिन में सात हजार रुपये का बिल थमा दिया गया, जबकि उसकी दुकान में केवल दो बल्ब और एक पंखा ही चलता है। चेक मीटर लगाने के 10 दिन बाद ही एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, लोड भी दोगुना कर दिया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां सामान्य मीटर से उनका बिल 800 से 900 रुपये के बीच आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक कई गुना वृद्धि हो गई है।2 किलोवाट से 4 किलोवाट कर दिया लोड इससे छोटे व्यापारियों और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी के उनके बिजली कनेक्शन ...