कानपुर, मार्च 6 -- सरकार की महात्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवरों के निर्माण में ग्राम प्रधान से लेकर विकास खंड के अधिकारियों की मिली भगत से लाखों रूपये खर्च कर बनाया गया फिरोजपुर गांव का अमृत सरोवर कमीशनबाजी की भेंट चढ़ गया। इससे अमृत सरोवर दुर्दशा का शिकार है। शासन के विकास कार्यों में अधिकारियों के रूचि नहीं लेने से गुणवत्ता के अभाव में लोगो को लाभ नही मिल पा रहा है। तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में 16 लाख रूपये कीमत से बना अमृत सरोवर दो बसर में ही आम तालाबों की तरह नजर आ रहा है। इससे सरकार के अभियान का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण रूप नरायन, रमेश बाबू, प्रमोद कुमार, विपिन कटियार व प्रदीप कटियार आदि ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण कमीशन बाजी की भेंट चढ़ गया इससे तालाब के पानी में तैर रही जल कुंभी दुर्दशा बयां कर रही है। ग...