दो बम धमाकों से दहला दरभंगा, 2 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी; मची सनसनी
नगर प्रतिनिधि, जुलाई 7 -- बिहार का दरभंगा जिला दो सीरियल बम धमाकों से दहल उठा है। इन बम धमाकों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरभंगा जिले में डबल ब्लास्ट से सनसनी फैल गई है और पुलिस इन धमाकों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले में पतोर थाना क्षेत्र के चन्दनपट्टी स्थित चंचल नगर में मंगलवार की सुबह चहारदीवारी की शटरिंग खोलने के दौरान पटरे के नीचे रखे बम के फटने से वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बम ब्लास्ट होने के बाद दोनों ही मजदूर खून से लथपथ हो गए थे। इधर दो धमाकों की तेज आवाज सुनकर अगल- बगल से दौड़कर लोग वहां पहुंचे। इस अफरातफरी के बीच दोनों घायल मजदूरो को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के चन्दनपट्टी वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.