नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट-चोरी और हत्या के प्रयास करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपियों को कुछ माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी अनस और सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव निवासी अमन दोनों ने गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते। अनस गिरोह का सरगना है, जबकि अमन गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दोनों आरोपियों ने मिलकर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में लूट-चोरी और हत्या के प्रयास की कई वारदातों को अंजाम दिया। वे राह चलते लोगों से मोबाइल या पर्स छीनकर भाग जाते। कुछ माह पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उनके गिरोह को पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जाएगा। न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.