गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद। चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों पर कविनगर पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में करन सिंह और हिमांशु को नामजद कराया गया है। करन सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपी गैंग बनाकर चोरी, लूट और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...