फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी से 22 वर्षीय महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना आदर्श नगर में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह फलों की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल की रात वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी फिजा अपने पांच वर्षीय बेटे और ढाई साल की बेटी को साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारी व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...