गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव सिकंदरपुर पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से ऑटो चालक और उसके दो बच्चों के अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में थाना डीएलएफ फेज-एक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी पूजा ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वह गांव नाथूपुर में फिलहाल अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसका पति 27 वर्षीय मनोज ऑटो चलाता है। वह एक कस्टमर को रोजाना मंदिर लेकर जाता है। चार अप्रैल को उसका पति दोनों बच्चों को साथ लेकर मंदिर गए थे। ऑटो तो मंदिर के बाहर खड़ा है, लेकिन उसके पति और बच्चे घर नहीं लौटे हैं। उसका एक बेटा छह साल है और दूसरा बेटा तीन साल का है। महिला ने शक जताया है कि उसके पति और बच्चों का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.