प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के मंझनपुर थाना सुजानगंज निवासी खलील पुत्र नूर मोहम्मद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना का निकाह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली के साथ किया था। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर रुबीना अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की। लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार दोपहर विवाहिता के पिता खलील ने पट्टी कोतवाली में बेटी और दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर दी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, बहन ने दी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई...