बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरी मोहार के दो बच्चों ने विद्या ज्ञान परीक्षा प्रारंभिक उत्तीर्ण की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के कक्षा पांच में पढ़ने वाले दो बच्चों रुद्र व कृष्णा ने इस परीक्षा में इम्तहान दिया था। जिले में 30 बच्चों के नाम आए हैं जिनमें यह दो भी शामिल हैं। प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह व सहायक अध्यापिका लवली सिंह ने बच्चों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया तथा मुख्य परीक्षा के लिए मनोयोग से तैयारी शुरू कराई। ग्रामीण राम प्रताप ने बताया कि इस विद्यालय में पति पत्नी दोनों शिक्षक के रूप में बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं। जिससे गांव का कोई बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने नहीं जाता। स्कूल में सभी जरूरी संसाधन व सुविधाएं हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.