संभल, मार्च 11 -- थाना बनियाठेर के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी आठ मार्च को घर से मुरादाबाद जाने के लिए कहकर गई थी। वह अपने साथ दो बेटियों को ले गई जबकि बेटे को घर छोड़ गई। जब मुरादाबाद रिश्तेदारी में पता किया तो वहां नहीं पहुंची। उसके बाद अन्य जगहों पर पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पत्नी मोबाइल घर पर ही छोड़ गई है। पति ने बताया कि उसका शक शामली के एक युवक पर है। पति ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.