जौनपुर, जुलाई 12 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली जौनपुर क्षेत्र के मोहल्ला चक प्यार अली में शनिवार की शाम को एक महिला अपने दो बच्चों को पुल से गोमती नदी में फेंकने के बाद खुद कूद गई। हालांकि उसी मोहल्ले एक युवक के नेतृत्व में तीन-चार युवकों ने तत्काल प्रयास करके तीनों को बचा लिया। सुरक्षित बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। पूछताछ और काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि वह ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगायी। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली निवासी युवती का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहां गांव निवासी युवक से हुआ था। यह भी पढ़ें- Palamu News: कोयल पुल से युवती ने लगाई छलांग, स्थिति गंभीर पति सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि ससुरालीजन महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित...